UPSC calendar 2022 complete information | यूपीएससी कैलेंडर 2022 विवरण.

UPSC calendar 2022 complete information | यूपीएससी कैलेंडर 2022 विवरण.

 UPSC calendar 2022 complete information




हर साल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली अलग-अलग परीक्षाओं की तिथि यानी यूपीएससी कैलेंडर घोषित हो चुका है.
कोरोनावायरस के कारण लगभग सभी परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से आयोजित नहीं किया जा रहा है. यूपीएससी ने वर्ष 2022 के लिए रिवाइज्ड कैलेंडर अपना आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिया है.

आज के इस पोस्ट में हम upsc calendar 2022 complete information के बारे में बात करेंगे और साथ ही यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली उस वर्ष केे लगभग सभी परीक्षाओं के बारे में विस्तार में बात करेंगे.

यूपीएससी द्वारा आयोजित किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा सिविल सर्विस परीक्षा 2020 का परिणाम फिलहाल मैं ही 24 सितंबर 2021 को घोषित किया गया है. जिसमें बिहार राज्य के कटिहार जिले के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है.
और सिविल सर्विस परीक्षा 2021 का प्रारंभिक परीक्षा (prelims exam) की तिथि 10 अक्टूबर 2021 को घोषित की गई है.

चलिए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और यूपीएससी कैलेंडर 2022 का पूरा विवरण समझते हैं…..

Upsc calendar 2022 pdf download


UPSC kya hai?


यूपीएससी यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ( संघ लोक सेवा आयोग) दरअसल भारतीय संविधान द्वारा स्थापित एक शैक्षणिक संकाय है जो भारतीय सरकार के लोक सेवा अधिकारियों की नियुक्ति हेतु परीक्षाओं का संचालन करता है. यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा सिविल सर्विस परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है जिसके जरिए पूरे भारत में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय विदेश सेवा, जैसी अन्य सेवाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है.

यूपीएससी भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है इसका कारण यह भी है कि इसकी परीक्षा अलग-अलग स्तर से होकर गुजरती है.

जैसे अभी हम बात करें यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के बारे में तो यह परीक्षा भी तीन स्तर से होकर गुजरती है, पहले प्रारंभिक परीक्षा फिर मुख्य परीक्षा और अंत में इंटरव्यू. इन तीनों के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है.

UPSC के सिविल सर्विस परीक्षा में हर वर्ष लगभग लाखों आवेदक अप्लाई करते हैं लेकिन उनमें से हजार उम्मीदवारों को ही नियुक्त किया जाता है. 
यदि आप भी यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा देने की सोच रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को मजबूत करें क्योंकि यह रास्ता उतना भी आसान नहीं है.

UPSC calendar kya hai?


यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन प्रत्येक वर्ष उस वर्ष में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तिथि पहले ही घोषित कर देती है.
जैसे कि वर्ष 2021 के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को 2020 में घोषित कर दिया गया था परंतु कोरोनावायरस के कारण इसे बाद में यूपीएससी रिवाइज कैलेंडर 2021 के रूप में फिर से रिलीज किया गया था.

अब संघ लोक सेवा आयोग ने फिर से वर्ष 2022 के लिए अपना कैलेंडर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है.
उनमें से कुछ प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां कुछ इस प्रकार है.


1. इंजीनियरिंग सर्विसेज और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2022.


a. नोटिफिकेशन की तिथि:- 22 सितंबर 2021
b. आवेदन की अंतिम तिथि:- 12 अक्टूबर 2021
c. प्रारंभिक परीक्षा की तिथि:- 20 फरवरी 2022


2. CISF AC (EXE) LDCE 2022.


a. नोटिफिकेशन की तिथि:- 1 दिसंबर 2021
b. आवेदन की अंतिम तिथि:- 21 दिसंबर 2021
c. परीक्षा की तिथि:- 13 मार्च 2022


3. NDA & NA exam (1) और CDS exam (1), 2022:-


a. नोटिफिकेशन की तिथि:- 22 दिसंबर 2021
b. आवेदन की अंतिम तिथि:- 11 जनवरी 2022
c. परीक्षा की तिथि:- 10 अप्रैल 2022


4. Civil services, और indian forest services, प्रारंभिक परीक्षा 2022:- 


a. नोटिफिकेशन की तिथि:- 2 फरवरी 2022
b. आवेदन की अंतिम तिथि:- 22 फरवरी 2022
c. परीक्षा की तिथि:- 5 जून 2022.


5. कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2022:-


a. परीक्षा की तिथि:- 25 जून 2022.


6. इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2022:-


a. परीक्षा की तिथि:- 26 जून 2022.


7. NDA & NA exam (2) और CDS exam (2), 2022:-


a. नोटिफिकेशन की तिथि:- 18 मई 2022
b. आवेदन की अंतिम तिथि:- 14 जून 2022
c. परीक्षा की तिथि:- 4 सितंबर 2022.

8. यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2022:-

a. परीक्षा की तिथि:- 16 सितंबर 2022


9. Indian forest mains exam 2022:- 


a. परीक्षा की तिथि:- 20 नवंबर 2022.


ध्यान रखने योग्य बातें:- 


1. ऊपर दी गई परीक्षा की तिथियां यूपीएससी द्वारा जारी की गई, कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए इसमें बदलाव भी की जा सकती है.

2. यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा 7,8,9,15 और 16 जनवरी 2022 को आयोजित किए जाएंगे.

3. Indian forest service mains exam 2021, 27 फरवरी 2022 से लेकर अगले 10 दिन के लिए 8 मार्च 2022 तक आयोजित किए जाएंगे.


UPSC calendar 2022 pdf download


संघ लोक सेवा आयोग हर वर्ष की कैलेंडर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज करती है.
इस बार भी यूपीएससी ने कुछ ऐसा ही किया है यदि आप upsc calendar 2022 pdf download करना चाहते हैं तो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

अंतिम शब्द:- 


इस पोस्ट में हमने यूपीएससी द्वारा रिलीज की गई यूपीएससी 2022 कैलेंडर का पूरा विवरण किया है. हमने यूपीएससी द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली लगभग सभी परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया है.

यदि किसी भी परीक्षा के अन्य और महत्वपूर्ण जानकारी आपको चाहिए तो आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं.
या फिर आप कुछ परीक्षा से जुड़ी नोटिफिकेशन को पढ़कर उस परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे ही महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे.

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO
Scroll to Top